Skip to main content

गुल बकावली


शुक्रवार, 18 मई, 2007 को 11:37 GMT तक के समाचार
 

 
गुल बकावली
 
चित्रांकन-हरीश परगनिहा
चित्रांकन-हरीश परगनिहा

लोककथा

बीते ज़माने में किसी देश में एक इंसाफ़पसंद बादशाह होता था. उसका नाम था फ़ख़रे आलम. उसकी सल्तनत के चारों तरफ खुशहाली थी. लहलहाते खेत और महकते बाग़ों से हवाएँ खुशगवार थीं.

बादशाह के पाँच बेटे थे. चार तो उसके साथ महल में रहते थे पर पाँचवाँ बेटा जिसका नाम जाने आलम था उसकी मोहब्बत से महरूम था. राजज्योतिषी का कहना था कि अगर बादशाह अपने पाँचवें बेटे को देखेगा तो हमेशा के लिए अंधा हो जाएगा. बादशाह ने उसको शहर से दूर अपने एक वफ़ादार गुलाम के घर रहने के लिए भेज दिया और ख़ुद उससे मिलने के लिए बेक़रार रहने लगा.

एक दिन बादशाह अपने सिपाहियों के साथ जंगल में शिकार खेलने के लिए गया. रास्ते में उसे शहज़ादा जाने आलम मिला. शहज़ादा तो अपने बाप को पहचान न पाया पर उसे देखते ही बादशाह अंधा हो गया. सारे मुल्क में कोहराम मच गया. हर कोई रो-रो कर दुआएँ माँगने लगा. दूर-दूर से बड़े-बड़े हकीम, वैद्य बुलाए गए पर बादशाह की आँखों में रोशनी न आनी थी, न आई.

चारों बड़े शहज़ादे शहज़ादा जाने आलम को कोस रहे थे और बादशाह को सलाह दे रहे थे कि वह शहज़ादा जाने आलम को देस निकाला दे दें. बादशाह ने परेशानी के आलम में मनादी करादी कि जो कोई भी शहज़ादा जाने आलम को देखे तो फौरन दरबार में हाज़िर करे.

एक दिन बादशाह के दरबार में एक बहुत मशहूर बुजुर्ग आया. उसने बादशाह को देखकर कहा,‘‘यहाँ से पचास हज़ार कोस दूर एक परियों की रियासत है, बकावली. वहाँ की शहज़ादी का नाम है शहज़ादी बकावली. उसके महल में एक बाग़ है जिसमें सोने के फूल और चाँदी के पेड़ हैं. बाग़ के बीचों-बीच एक हौज़ है जिसमें बर्फ़ जैसा ठंडा, शहद जैसा मीठा दूध .बह रहा है. वहाँ बहुत सारे सफेद कमल के फूल खिले हैं पर एक हल्के गुलाबी रंग का फूल है जिस पर ओस की बूंदें सच्चे मोतियों की होंगी और उसको हाथ लगाते ही पूरे महल में भूकंप आ जाएगा. अगर वह फूल बादशाह की आँखों से लगाया जाए तो बादशाह फिर से देखने को क़ाबिल हो सकता है.’’

 वह पहाड़ों और वीरान जंगलों में भटकता हुआ रेगिस्तान में पहुँचा. गर्मी की तपती हुई धूप में रेत की आंधियाँ चल रही थीं. प्यास के मारे हल्क़ में कांटे पड़ रहे थे. अचानक ज़ोर का धमाका हुआ. शहजादे के सामने एक दानव खड़ा था. उसके बड़े-बड़े दाँत, लाल आँखें, लंबे-लंबे कान देखकर शहज़ादे की जान निकल गई
 

बादशाह के चारों बड़े बेटे अपने सिपाहियों के साथ फूल की तलाश में निकल पड़े. वीरान जंगलों को पार करते ये चारों बकावली रियासत की तलाश करते रहे. रास्ते में इन्हें एक ठग मिला. उसने इनसे इनकी परेशानी का सबब पूछा तो शहज़ादों ने सारा क़िस्सा सुनाया. ठग ने कहा कि वह उनके लिए वह अजीब फूल ला सकता है पर उसके लिए शहज़ादों को पचास गधों पर लादकर अशर्फियाँ देनी होंगीं. शहज़ादों ने सौदा क़बूल कर लिया और अपना सारा मालो-दौलत के बदले ढग से वह फूल ले लिया. रास्ते में उन्हें एक अंधी बुढ़िया मिली. शहज़ादों ने सोचा कि इस बुढ़िया पर फूल को आज़मा कर देखें और उन्होंने फूल बुढ़िया की आँखों से लगा दिया मगर बुढ़िया की आँखों से रोशनी की जगह खून की धार बह निकली. वह शहज़ादों को कोसती हुई आगे बढ़ गई. अब तो चारों शहज़ादे रोते-पीटते राजमहल की तरफ़ चल पड़े. उनका रोना चिल्लाना सुनकर अपनी कुटिया से शहज़ादा जाने आलम बाहर निकला और रोने की वजह पूछी. शहज़ादा उनकी कहानी सुनकर उन्हें पहचान गया पर अपने बारे में कुछ न बताया. उसने अपने दिल में ठान लिया कि वह अपने बाप की आँखों की रोशनी ज़रूर वापस लाएगा.

वह पहाड़ों और वीरान जंगलों में भटकता हुआ रेगिस्तान में पहुँचा. गर्मी की तपती हुई धूप में रेत की आंधियाँ चल रही थीं. प्यास के मारे हल्क़ में कांटे पड़ रहे थे. अचानक ज़ोर का धमाका हुआ. शहजादे के सामने एक दानव खड़ा था. उसके बड़े-बड़े दाँत, लाल आँखें, लंबे-लंबे कान देखकर शहज़ादे की जान निकल गई. दानव उसे गर्दन से पकड़ कर अपने मुँह के पास ले गया और चिंघाड़ कर बोला,‘‘बहुत दिन से मानस माँस नहीं खाया. आज तो मैं तुझे मज़े लेकर खाऊँगा.’’ शहज़ादा थर-थर काँप रहा था और दिल में खुदा का नाम ले रहा था. शहज़ादे को याद आया कि घर से चलते वक़्त उसने थोड़ा सा खाना अपनी पोटली में बांध लिया था. शहज़ादे ने देव से हाथ जोड़कर विनती की,‘‘महाराज. मुझे अपने अंधे बाप की आँखें ठीक करनी हैं. मैं बकावली का फूल लेने जा रहा हूँ. आप मेरी मदद कीजिए. आप ये हलवा और पूरी खा लीजिए.’’ दानव ये सुनकर प्रसन्न हुआ कि शहज़ादा अपने बाप की इतनी इज़्ज़त करता है. उसने खाने की पोटली शहज़ादे से ले ली और मज़े ले लेकर हलवा पूरी खाने लगा और बोला, ‘‘इतना मज़ेदार खाना मैंने आजतक नहीं खाया. फूल लाने में मैं तेरी मदद कर सकता हूँ.’’

चित्रांकन-हरीश परगनिहा
चित्रांकन-हरीश परगनिहा

ये कहते ही दानव ने शहज़ादे को अपने हाथ पर बैठा कर एक गुफ़ा में पहुँचा दिया. गुफ़ा में अंधेरा था और एक जादूगरनी अपने पच्चीस गज़ लंबे सफ़ेद बालों में अपने दो गज़ लंबे नाखूनों से कंघी कर रही थी. उसकी आँखों से तेज़ रोशनी फूट रही थी. शहज़ादे को देखकर जादूगरनी ज़ोर से बोली,‘‘आ बच्चा. मैं तुझे बकावली के महल तक पहुँचा दूंगी.’’ उसने अपनी जादुई छड़ी घुमाई तो आठ बड़े दानव हाज़िर हो गए. जादूगरनी दहाड़ी ‘‘चूहे बन जाओ.’’ आदमखोर दानव चूहे बन कर जादूगरनी के पैर के पास आ गए. वह फिर चिल्लाई,‘‘जाओ बकावली के महल तक सुरंग बनाओ.’’ सुबह होने तक चूहों ने सुरंग तैयार कर दी.

जादूगरनी के शहज़ादे से कहा, ‘‘सुरंग से बाहर निकलते ही तुझे सोने-चाँदी के पेड़ों वाला बाग़ मिलेगा. जैसे ही तू बाग़ में पहुँचेगा तो वहाँ के सारे फूल हँसने लगेंगे. बड़े-बड़े दानव और चुड़ैलें चीख़ती चिंघाड़ती तेरे पीछे दौड़ेंगी लेकिन अगर तूने पीछे मुड़कर नहीं देखा तो तेरा बाल बांका नहीं होगा और कहीं तूने मुड़कर देख लिया तो तू पत्थर का बन जाएगा और फिर कभी इंसान नहीं बन पाएगा.’’

मन में ख़ुदा को याद करके शहज़ादा सुरंग के रास्ते बाग़ में जा पहुँचा. उसके बाग़ में क़दम रखते ही फूलों ने ज़ोर-ज़ोर से हँसना शुरू कर दिया. उसके पीछे धम-धम करते क़दमों की आवाज़ें उसके कान के पर्दे फाड़ने लगीं पर शहज़ादा अपनी धुन में मगन बाग़ के बीचों बीच उस ठंडे मीठे दूध की नहर के पास पहुँच गया और उस गुलाबी कमल की तलाश करने लगा. खुशी से उसे अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं आया जब उसने उस अदभुत फूल को देखा जिस पर सच्चे मोतियों की लड़ियाँ चमक रही थीं. शहज़ादी बकावली फूलों की सेज पर लेटी मीठी नींद में सो रही थी. शहज़ादा बकावली के मदहोश हुस्न को देखकर हैरान रह गया. उसने झटपट फूल तोड़ लिया. फूल तोड़ते ही सारा बग़ीचा घोर अंघेरे में डूब गया फूलों का हँसना बंद हो गया. सोने-चाँदी के पेड़ और फूल जलकर राख हो गए और हसीन शहज़ादी चीख़ मारकर उठ बैठी. यह डरावना मंज़र देख शहज़ादा दौड़ता हुआ गुफ़ा में घुस गया और भागता हुआ जादूगरनी के पास आ पहुँचा. उसे सही सलामत देख कर जादूगरनी बहुत खुश हुई और शहज़ादे को अपना सफेद लंबा बाल देकर बोली, ‘‘जब तुम्हें मेरी ज़रूरत पड़े तो इस बाल को सूरज की रोशनी दिखाना. मैं हाज़िर हो जाऊँगी.’’

शहज़ादी बकावली रो-रोकर दीवानी हो गई पर फूल न मिलना था न मिला. उसने सोचा कि वह फूल को खुद ढूंढेगी. वह महल से बाहर निकल गई.

शहज़ादा जाने आलम खुशी-खुशी अपने महल वापस जा रहा था. रास्ते में उसे वही बुढ़िया मिली जिसकी आँखों पर चारों शहज़ादों ने नक़ली फूल को आज़माया था. शहज़ादे ने सोचा कि फूल को बुढ़िया की आँखों से लगाकर देखना चाहिए. जैसे ही फूल बुढ़िया की आँखों से लगा बुढ़िया ज़ोर से चिल्ला उठी, ‘‘मैं देख सकती हूँ भगवान तुम्हारी सारी मुरादें पूरी करे.’’ वह शहज़ादे को दुआएँ देती हुई अपने रास्ते को चल दी.

 शहज़ादी बकावली महल को देखकर सोच में पड़ गई कि उसके महल जैसा महल शहज़ादे ने किस तरह बनवा लिया. इसका मतलब है कि मेरे फूल को इसी शहज़ादे ने चुराया है
 

शहज़ादे के चारों भाई राजमहल वापस जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें यही बुढ़िया मिली. उन्होंने उसे पहचान लिया और पूछा, ‘‘तू अँधी थी पर अब तेरी आँखें ठीक हैं. ऐसा चमत्कार कैसे हो गया.’’ बुढ़िया खुश होकर बोली, ‘‘एक नेक दिल नौजवान ने गुल बकावली को मेरी आँखों से लगाया और मेरी आँखें ठीक हो गईं.’’ शहज़ादों ने बुढ़िया से पूछकर उसके जाने का रास्ता पूछा और उसी तरफ़ दौड़ पड़े. शहज़ादे को उन्होंने पकड़ लिया और मार पीट कर उससे फूल छीन लिया.

चारों शहज़ादे बादशाह के पास पहुँच कर सिर झुकाकर खड़े हो गए. बादशाह को जब ये पता चला कि वे गुल बकावली लेकर आए हैं तो उसने जल्दी से फूल को अपनी आँखों से लगा लिया. बादशाह खुशी से चीख़ कर खड़ा हो गया और बोला,‘‘मैं अंधा नहीं हूँ. अब मुझे सब कुछ दिखाई दे रहा है.’’ उसने चारों शाहज़ादों को लगे लगा लिया.

सारे देश में खुशियाँ मनाई गईं. बादशाह की तरफ़ से सबको अशर्फियाँ हीरे मोती दान में दिए गए. उधर शहज़ादी बकावली अपने फूल को ढूँढती हुई बादशाह के देश पहुँची. वहाँ जाकर उसे मालूम हुआ कि बादशाह की आँखें किसी फूल से ठीक हुई हैं. वह समझ गई कि यह उसी का गुल बकावली है. वह एक दासी का रूप बनाकर राजमहल में रहने लगी जिससे वह अपने फूल को वापस पा सके.

शहज़ादा जाने आलम समझ गया कि उसके भाइयों ने उसे धोखा दिया है. उसने सोचा कि अब जाकर बादशाह को सारी सच्चाई बतानी चाहिए. वह अपने शहर की तरफ़ चल दिया. वहाँ पहुँच कर उसने जादूगरनी के बाल को सूरज की रोशनी दिखाई एक ज़ोरदार धमाके के साथ जादूगरनी हाज़िर हो गई. शहज़ादे ने हुक्म दिया कि बकावली जैसा महल बनाओ. जादूगरनी ने झुककर कहा,‘‘जो हुकुम मेरे आका.’’ कहकर जादूगरनी फुर्र से आसमान में उड़ गई और एक पल में आलीशान महल तैयार हो गया जिसमें नौकर चाकर पहरेदार और हज़ारों सिपाही शहज़ादे के सामने सर खुकाए खड़े थे.

चित्रांकन-हरीश परगनिहा
चित्रांकन-हरीश परगनिहा

शहज़ादा जाने आलम के अजीबोग़रीब महल और बेशुमार दौलत की शोहरत बादशाह के कानों तक पहुँची तो बादशाह ने सोचा कि जाकर देखना चाहिए कि वह कौन है जो उससे ज़्यादा मालदार और ताक़तवर है.

बादशाह ने अपने आने की ख़बर भिजवाई तो शहज़ादा बहुत खुश हुआ. उसने बादशाह को अपने सिपाही भेजकर बुलवाया. बादशाह की दासियों में गुल बकावली भी थी. शहज़ादे के महल को देखकर बादशाह हैरान रह गया. महल में हर चीज़ लाजवाब थी.

शहज़ादी बकावली महल को देखकर सोच में पड़ गई कि उसके महल जैसा महल शहज़ादे ने किस तरह बनवा लिया. इसका मतलब है कि मेरे फूल को इसी शहज़ादे ने चुराया है. बादशाह महल की एक-एक चीज़ को आँखें फाड़कर देख रहा था शहजादा अपने बाप को पहचान गया और बादशाह के क़रीब आकर बोला, ‘‘अब्बा हुजूर.’’ बादशाह ने जल्दी से शाहज़ादे को अपने सीने से लगा लिया. चारों शहज़ादे ज़ोर से चिल्लाए,‘‘नहीं. ये कोई मक्कार जादूगर है. आप इसकी बातों में मत आइए.’’ शहज़ादे ने जादूगरनी का दिया हुआ बाल निकाला और उसे सूरज की रोशनी दिखाई. एक ज़ोरदार धमाके के साथ जादूगरनी हाज़िर हो गई और सिर झुका कर बोली, ‘‘बादशाह सलामत यही आपका बेटा है और इसी ने बकावली के फूल से आपकी आँखें ठीक की हैं.’’ ये कह कर जादूगरनी ग़ायब हो गई. बादशाह ने शहज़ादे को फिर अपने सीने से लगा लिया और सारे देश में ऐलान करा दिया कि बादशाह के बाद शहज़ादा जाने आलम इस देश का बादशाह होगा.

शहज़ादे ने कहा,‘‘अब्बा हुजूर. मैं अब यहाँ नहीं रह सकता. मैं वापस परियों के देश बकावली जाना चाहता हूँ. वहाँ की शहज़ादी फरिशतों की तरह मासूम और जन्नत की हूरों की तरह पाक और हसीन है. मैं उस परियों की शहज़ादी से शादी करना चाहता हूँ.’’

बकावली शहज़ादी सामने शर्म से झुक कर बोली,‘‘शहज़ादे. मैं भी आपको ढूंढती हुई यहाँ तक पहुँची हूँ. मैंने भी आपके जैसा नेक और ईमानदार इंसान नहीं देखा. मैं अपने महल वापस जाकर क्या करूँगी. अब यही मेरा घर है.’’ बादशाह ने दोनों के सर पर अपना हाथ रख दिया और शहज़ादे ने बकावली का फूल उसके बालों में लगा दिया. बादशाह ने दोनों की शादी की मुनादी करा दी और चारों शाहज़ादों को देश से निकाल दिया.

****************
संकलन- रख़्शंदा रूही
94-सी, पॉकेट ए,
डीडीए फ्लैट्स,
सुखदेव विहार,
नई दिल्ली-110025

Comments

Popular posts from this blog

गुलबकावली

गुलबाकवली, गुलबकावली, गुल-ए-बकावली या वेगवेगळया नावांनी ओळखली जाणारी अरेबियन नाईट्ससारख्या सुप्रसिद्ध कथांच्या समृध्द शृंखलेतीलच दर्जेदार, रहस्यकथा आहे.‘गुलबकावली’ची गोष्ट तर थोडी चमत्कारिकच आहे. तिची बालवाङ्‌मयात ज्यानं नोंद केली त्याला वंदन! अनेक लेखकांनी आणि प्रकाशकांनी ही गोष्ट लिहिली/प्रकाशित केली आहे. प्रत्येक आवृत्तीत मनसोक्त बदल केले आहेत. कथेचा नायक ताज-उल्‌-मुल्क जिच्या प्रेमात पडतो ती गुलबकावली इंद्राच्या दरबारातली अप्सरा आहे. तिच्या नात्यातल्या वर्तुळातल्या स्त्रियांची नावं विविध धर्मांतली आहेत. विविधतेत एकता किंवा सर्वधर्मसमभावाचा अजाणता झालेला हा पहिला प्रयत्न असावा! मुळ पर्शियन भाषेतील ही रहस्यकथा लेखक शेख इझ्झातुल्लाह बंगाली यांनी इ.स.16O5 मध्ये लिहीली होती. ( गुल-ए-बकावली शैख़ इज़्ज़तदुल्लाह बंगाली मुंशी नवल किशोर, लखनऊ यांनी 1954 मध्ये पुनर्प्रकाशित केली.) ज्याची नहल चाँद लाहोरी यांनी उर्दूमध्ये भाषांतर केले. भारतात उत्तम लोककथा, दिर्घकथा म्हणूनही गुलबकावली प्रसिध्दी पावली.आम्ही लहान असतांनी आजोबा गुलबकावलीची गोष्ट सांगत तेंव्हा संपुर्ण गावही गोष्ट मन लावून ऐकायचा क...

GulBakavali Katha

Open main menu Search Gulebakavali Katha Language Download PDF Watch Edit This article is about the film. For information on the nocturnal flower Gul-e-Bakavali, see  Epiphyllum oxypetalum . Gulebakavali Katha ( transl.  The story of Gulebakavali) is a 1962  Telugu-language  Indian  fantasy   swashbuckler film  produced by  N. Trivikrama Rao  and directed by  N. T. Rama Rao . It is based on the story of  Gulebakavali  from the Arabian folk tale collection  One Thousand and One Nights . Rama Rao also stars as the male lead, alongside  Jamuna  and Nagarathna as the female leads. The film focuses on a man's quest to search for the  Gulebakavali  flower , which he needs to cure the king's blindness. It was released on 5 January 1962, and became a commercial success. Gulebakavali Katha Theatrical release poster Directed by N. T. Rama Rao Produced by N. Trivikrama Rao Starring N. T. Rama Rao Jamuna Nagarathna Musi...